राहुल से पूछताछ के बीच सोनिया गांधी ने ED को लिखा पत्र, की ये मांग

राहुल से पूछताछ के बीच सोनिया गांधी ने ED को लिखा पत्र, की ये मांग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल हेराल्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पिछले कई दिनों से पूछताछ कर रहा है, इस मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भी पूछताछ के लिए ED कार्यालय जाना है , इसी बीच उन्होंने पत्र लिखकर ED से एक मांग की है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण के बाद 12 जून से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती (Sonia Gandhi hospitalized) हैं, कांग्रेस (Congress) ने आज आधिकारिक बयान जारी कर उनकी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी,  वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सार्वजानिक की थी जिसमें कहा गया था कि सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद श्वसन तंत्र के निचले हिस्से में फंगल इन्फेक्शन पाया गया।  वह डॉक्टरों की गहन निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इन दिनों राहुल गांधी से पूछताछ कर रहा है। ED ने सोनिया गांधी को भी समन भेजा है, बीमारी के चलते ED ने 75 वर्षीय सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच सोनिया गांधी ने आज बुधवार को ED को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि जब तक वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती तब तक उनकी उपस्थिति को स्थगित कर दिया जाये। जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews