राहुल का ट्वीट, इतने सारे तानाशाहों के नाम ‘M’ से क्यों शुरू होते हैं? लोगों ने भी गिना दिए नाम

राहुल का ट्वीट, इतने सारे तानाशाहों के नाम ‘M’ से क्यों शुरू होते हैं? लोगों ने भी गिना दिए नाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| देश भर में इन दिनों किसान आंदोलन (Farmers Protest) पर सियासत गरमाई हुई है| केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं| कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साध रहे हैं| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक बार फिर पीएम मोदी पर उनका नाम लिए बिना निशाना साधा है और इशारों-इशारों में उन्हें तानाशाह कहा है|

दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट कर कहा कि दुनिया के अधिकतर तानाशाहों के नाम M अक्षर से ही क्यों शुरू होते हैं| राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक लिस्ट जारी की और लिखा कि इतने सारे तानाशाहों का नाम M से ही क्यों शुरू होता है| इसमें उन्होंने विश्व के कई तानाशाहों का नाम भी जारी किया गया|

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर कहा, ‘क्यों कई तानाशाहों के नाम ऐसे हैं, जो M से शुरू होते हैं?’ इसमें उन्होंने कुछ नाम भी लिखे हैं, जिनमे – मार्कोस (Marcos), मुसोलिनी (Mussolini), मिलोसेविक (Milošević), मुबारक (Mubarak), मोबुतू (Mobutu), मुशर्रफ (Musharraf) और मिकोमबेरो (Micombero) शामिल हैं|

राहुल गांधी का यह ट्वीट उन पर उल्टा भी पड़ गया| लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट पर उन्हें ट्रोल भी किया है| सोशल मीडिया पर राहुल गांधी इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लोगों ने पूछा कि ‘एम’ नाम के सभी तानाशाह तो मोहनदास करमचंद गांधी, मोती लाल नेहरू और मनमनोहन सिंह कौन? इसके साथ लोगों ने भी एम नाम वालों में मोहनदास करमचंद गांधी, मनमोहन सिंह, मंडेला, मार्टिन एल किंग, मलाला कई बड़ी समेत महबूबा मुफ्ती, ममता बनर्जी, मुलायम सिंह का भी जिक्र किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews