Railway Ticket: यात्रियों के लिए बड़ी खबर, बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने का नियम, जियो फेसिंग लिमिट खत्म

यात्रियों के लिए UTS ऑन मोबाइल एप के माध्यम जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट प्राप्त करना पहले से आसान हो गया है। आउटर सर्किल दूरी की बाध्यता को किया समाप्त कर दिया गया है।
समर स्पेशल ट्रेन : नागपुर-गया ट्रिप स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव

Railway Ticket Booking: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने ई-टिकट खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए जियो फेसिंग लिमिट को खत्म कर दिया गया है। मतलब अब यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय प्लेटफॉर्म से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे कहीं भी अनारक्षित कोच के लिए टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर पाएंगे।

यात्रियों को मिलेगी लंबी लाइन से राहत

भारतीय रेलवे ने अनारक्षित टिकट से सफर करने वाले यात्रियों को लंबी लाइन राहत देने और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सुविधा का विस्तार किया है। UTS ऑन मोबाइल एप से ई-टिकट बुकिंग के लिए आउटर सर्किल दूरी की बाध्यता को समाप्त किया गया है।

टिकट बुक करने के लिए दूरी घटी

जानकारी के लिए बता दें कि यूटीएस ऑन मोबाइल एप से टिकट प्राप्त करने के लिए यात्री को स्टेशन के 50 किमी ( आउटर डिस्टेंस) से अधिक दूरी पर अनारक्षित टिकट बुक करने का प्रावधान नहीं था। अब यात्री 20 किमी के सीमा के भीतर टिकट बुकिंग कर सकते हैं।  वहीं प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 5 किमी सीमा को खत्म कर दिया है। लोग स्टेशन की सीमा के 5 मीटर बाहर जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट को एप के जरिए बुक कर पाएंगे।

यूटीएस एप के बारे में

रेलवे ने यह कदम पेपरलैस टिकट को बढ़ावा देने के लिए उठाया है। इसलिए एप के फीचर्स में बदलाव किया गया है। अब रेलवे में अनारक्षित कोच से यात्रा करने वाले यात्री कहीं से भी अनारक्षित टिकट यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। बता दें कि यूटीएस यानि Unreserved टिकटिंग सिस्टम एप घर बैठे टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करता है। गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर जाकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

टिकट बुक करने का प्रोसेस

UTS एप को इंस्टॉल करने के बाद पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें। यूटीएस मोबाइल एप के वॉलेट में पैसे एड करें। जिस स्टेशन पर जाना हैं उसे चुनें। Get Fare के ऑप्शन पर क्लिक करें। पेमेंट करें और टिकट को खरीदें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews