Mumbai Building Collapse: मायानगरी के लिए आफत बनी बारिश, गिरी 3 मंजिला इमारत, 2 की मौत

Mumbai Building Collapse

Mumbai Building Collapse News: देशभर में मानसून का असर दिखाई दे रहा है और सभी राज्यों में जमकर बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मायानगरी मुंबई में बारिश से होने वाले हाल से तो सभी रूबरू हैं लेकिन आज का दिन मुंबई के लिए हादसों का दिन रहा। जहां एक के बाद एक अलग-अलग इलाके में दो इमारत ढह गई जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई में बारिश का कहर

बारिश के चलते पहले घाटकोपर में एक तीन मंजिला इमारत ढह गई थी। जिसके बाद दोपहर के समय विले पार्ले में नानावती अस्पताल के पास एक और 3 मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में 5 लोग फंस गए थे, जिन्हें निकालकर इलाज के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है।

इन लोगों की मौत

बीएमसी के मुताबिक 65 वर्षीय प्रिशिला मिसौइता और 70 वर्षीय रोबी मिसौइता की इस हादसे में मौत हो गई है। अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल पर मुंबई पुलिस और अग्निशमन दल मौजूद है। मुंबई में मानसून की बारिश शुरू होने के बाद कई जगह जलभराव की स्थिति देखी जा रही है।

घाटकोपर में गिरी इमारत

विले पार्ले में गिरी इस बिल्डिंग से पहले घाटकोपर इलाके में भी तीन मंजिला रेसिडेंशियल बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया था। इसमें तीसरी मंजिल पर चार लोग फंस गए थे जिन्हें निकाल लिया गया है। पहली मंजिल पर 2 लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसे में हताहत होने की फिलहाल कोई भी सूचना सामने नहीं आई है।

बचाव कार्य जारी

बिल्डिंग ढह जाने की घटना के बाद इलाके में बिजली और गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को बुला लिया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है और जो लोग अंदर फंसे हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द बाहर लाने की कोशिश की जा रही है।

शनिवार से जारी बारिश

बता दें कि मुंबई और इसके उपनगरों में शनिवार से भारी बारिश का द्वार देखा जा रहा है। घाटकोपर के राजावाड़ी कॉलोनी के चित्तरंजन नगर में इमारत का एक हिस्सा सुबह 9 बजे के करीब ढह गया था। सूचना मिलते ही नगर निकाय, अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews