Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 23 की बजाय 25 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 23 की बजाय 25 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी गई है। चुनाव आयोग द्वारा अब मतदान 23 नवंबर की जगह  25 नवंबर कर दिया गया है। 9 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, जिसमें राजस्थान में एक चरण में 23 नवंबर को वोटिंग की तारीख की घोषणा हुई थी। लेकिन अब इसे 25 नवंबर कर दिया गया है। हालांकि सिर्फ वोटिंग की तारीख बदली गई है और मतगणना की तारीख पूर्वानुसार 3 दिसंबर ही रहेगी।

क्या है चुनाव की तारीख बदलने की वजह

दरअसल 23 नवंबर को देवोत्थान एकादशी यानी देवउठनी ग्यारस है। इस दिन देशभर में बड़ी संख्या में विवाह होते हैं और राजस्थान में भी यही स्थिति रहती है। ऐसे में तारीख की घोषणा के बाद भारत निर्वाचन आयोग के सामने अलग अलग राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने अपनी बात रखी। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई। आशंका जताई गई कि देवउठनी एकादशी और विवाह समारोहों के कारण वोटिंग प्रतिशत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके बाद चुनाव आयोग ने ये तारीख बदल ही है और अब राजस्थान में 23 नवंबर की बजाय 25 नवंबर को मतदान होगा। हालांकि मतगणना की तारीख अन्य 4 राज्यों की तरह 3 दिसंबर ही रहेगी।

जानिये 5 राज्यों का चुनावी शेड्यूल

एक बार फिर आपको भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी दे देते हैं। विधानसभा चुनाव की शुरुआत मिजोरम से होगी। यहां एक चरण में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं अब राजस्थान में नई तारीख के साथ एक चरण में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। फेहरिस्त में सबसे आखिरी नाम तेलंगाना का है जहा 30 नवंबर को वोटिंग होगी। इन पांचों राज्यों में 3 दिसंबर को मतगणना होगी और 5 दिसंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews