Subsidy on Gas Cylinder: केवल 500 रुपए में सरकार दे रही है गैस सिलेंडर, तुरंत करें ये काम, अकाउंट में आएगी सब्सिडी

lpg price hike

Subsidy on Gas Cylinder : देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता काफी ज्यादा परेशान हो रही है। इसी कड़ी में राजस्थान सरकार ने प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर यानि LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दी जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर स्कीम के तहत LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने के लिए सरकार ने 750 करोड़ रुपये मंजूरी किए हैं। जिसका एलान अशोक गहलोत द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी के लिए एक योजना का ऐलान किया गया था। आइए बताते हैं कैसे उठाएं इसका लाभ…

73 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

बता दें कि राजस्थान सरकार गरीब लोगों के लिए इस तरह की योजना चला रही है। यह उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो महंगे रेट पर सिलेंडर खरीदने से असमर्थ होते हैं। इस योजना के तहत, बीपीएल परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। साथ ही, एक साल में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी भी दी जा रही है। जिसका लाभ प्रदेश के करीब 73 लाख परिवारों को मिलेगा।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

यदि आप बीपीएल या उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं और राजस्थान सरकार के निवासी हैं, तो आप भी 500 रुपये में प्रति माह गैस सिलेंडर का लाभ उठा सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अपना बैंक अकाउंट जन आधार से लिंक करवाना होगा। इस योजना को लागू करने के लिए राजस्थान सरकार ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से बीपीएल और उज्ज्वला योजना की सूची मांगी है। जब डेटा मिल जाएगा, तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से लागू हो गई है।

अकाउंट में आएगी सब्सिडी

इस योजना के तहत गैस कनेक्शन धारकों को सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए, गैस कनेक्शन धारकों को अपने जन आधार कार्ड को बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। इस योजना के तहत, बेनेफिशरी के अकाउंट में बचे हुए 610 रुपये की सब्सिडी भेजी जाएगी। वहीं, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अकाउंट में 410 रुपये सब्सिडी के तौर पर भेजे जाएंगे। सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह, इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी गरीब परिवारों को सस्ते में गैस सिलेंडर मिलने का लाभ उठा सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews