भतीजे का काटा चालान, गुस्साई महिला MLA ने हेड कॉन्स्टेबल को जड़ा थप्पड़

cg police सहायक आरक्षक

बांसवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान ( Rajasthan) में एक तरफ गहलोत सरकार (Gehlot Government) पर सियासी संकट मंडरा रहा है वही दूसरी तरफ महिला विधायक पर हेड कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।खबर है कि हेड कॉन्स्टेबल ने भतीजे की बाइक रोककर चालान काटा तो इससे गुस्साईं विधायक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में महिला विधायक (Women MLA) पर मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र के इन 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

दरअसल, पूरा मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले (Banswara District) के कुशलगढ़ का है। यहां हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ सिंह ने बाइक पर सवार सुनील बारिया को नाकेबंदी के दौरान पूछताछ के लिए रोका था, इस पर MLA के भतीजा आग बबूला हो गया और कॉलर पकड़कर नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगा, जिस पर हेड कॉन्स्टेबल ने उसका चालान बना दिया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भतीजे ने निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया(Independent woman MLA Ramila Kharia)  दी तो उसने मौके पर जाकर हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।वही महिला विधायक ने सभी आऱोपों से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद एसपी ने हेड कॉन्स्टेबल को लाइन में उपस्थिति देने के मौखिक आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. MP के बीजेपी विधायक का बड़ा ऐलान- वैक्सीन लगवाएं, फ्री मोबाइल रीचार्ज पाएं

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews