Rajasthan Politics: कांग्रेस MLA को 35 करोड़ का ऑफर, पायलट बोले-एक्शन लूंगा

सचिन पायलट

जयपुर।राजस्थान में सियासी संकट टालने का नाम नही ले रहा है, आए दिन नए नए खुलासे मीडिया में सुर्खियां बन रहे है। अब कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा ने सचिन पायलट पर करोड़ों के ऑफर देने का आरोप लगाया है।गिर्राज बोले कि यह बात में भगवान की मूर्ति पर हाथ रखकर भी कह सकता हूं। इसके बाद सचिन पायलट ने इन आरोपों का खंडन करते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले इन नेताओं के खिलाफ कड़ा एक्शन लूंगा।

विधायक का कहना है कि कांग्रेस छोड़ने के लिए पायलट ने 35 करोड़ का ऑफर दिया था। इसकी जानकारी मैंने मुख्यमंत्री को दी थी। गिर्राज बोले कि यह बात में भगवान की मूर्ति पर हाथ रखकर भी कह सकता हूं।विधायक का कहना है कि अपने कुछ काम के सिलसिले में दो बार तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट से मिले। इस दौरान पायलट ने उनसे कहा, ‘भाजपा में चलना है .. पार्टी छोड़नी है।’ पायलट ने पैसों की भी चर्चा की और कहा गया कि ‘आप मुंह तो खोलो जितना चाहोगे पैसा मिलेगा। यह पूछे जाने पर कि इस बात का क्या सबूत हैं, इस पर मलिंगा ने कहा। अगर मेरी बात झूठी है तो पायलट आकर कह दें कि मैं झूठ बोल रहा हूं … बाकी मैं तो मंदिर में जाकर भी यह बात कह सकता हूं।’

इस पर पायलट ने जवाब दिया कि ये आरोप निराधार हैं। ये सारी साजिश सिर्फ और सिर्फ मेरी छवि खराब करने के लिए रची जा रही है। उन्होंने कहा कि ये आरोप मुझे मेरे संकल्प से नहीं हिला सकते।उन्होंने कहा कि मुझे ये सब सुनकर दुख पहुंचा है। लेकिन इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि मेरे खिलाफ खुलेआम साजिश रची जा रही है। मैं इन आरोप लगाने वाले विधायकों के खिलाफ कड़े एक्शन लूंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews