Rajasthan Weather : सोमवार से फिर बिगड़ेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश, आंधी-ओलावृष्टि के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। 1 और 2 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन 3 अप्रैल को फिर से नए सिस्टम के सक्रिय होने से राजस्थान में आंधी के साथ बरसात होने की संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्‍य के बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में एक बार फ‍िर मेघगर्जन, तेज हवाएं व हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 4 अप्रैल से मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान में भी वृद्धि होगी।

सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 3 अप्रैल से एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव राजस्थान के उत्तरी हिस्सों के जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर और सीकर में देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है। हालांकि, शेष राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ेगा।

इन जिलों में आंधी और बारिश

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से जयपुर, सीकर, अलवर, नागौर, झुंझुनूं, चूरू, भरतपुर, बीकानेर, धौलपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, जोधपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है। वही साथ ही बारिश होगी। इसके बाद 3 अप्रैल को अप्रैल को फिर से नए सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

  1. गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, बारां, राजसमंद, नागौर, बूंदी, बीकानेर, दौसा, भीलवाड़ा, कोटा, सवाई माधोपुर, करौली, बाड़मेर, धौलपुर और झालावाड़ जिले में बारिश हुई।
  2. अजमेर में शाम 4 बजे के बाद करीब 20 मिनट तक मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे। रात 8:30 बजे तक 17.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
  3. नागौर के परबत सर में 27, बूंदी के केशवारायपाटन में 23, बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में 30, अलवर के बहरोड में 19, चूरू के सिदमुक में 37,दौसा के बेजुपाड़ा में 18, सीकर के नीमकाथाना में 33, सीकर शहर 25, धौलपुर के सरमथुरा में 25, झुंझुनूं के खेतड़ी में 31, जयपुर के कोटपूतली में 24MM बरसात रिकॉर्ड हुई।
  4. जयपुर, जोधपुर, बीकोनर, सीकर, अलवर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, चुरू, श्रीगंगानगर और भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश के साथ बीकानेर में ओलावृष्टि भी हुई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews