Rajasthan Weather : मंगलवार से फिर बिगड़ेगा मौसम, 15 जिलों में बादल बारिश की चेतावनी, जानिए पूरे हफ्ते के वेदर का ताजा हाल

अगले 48 घंटों बाद जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।5-6 फरवरी को फिर मौसम शुष्क होने लगेगा।
weather update

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शनिवार रविवार को मौसम शुष्क रहेगा , लेकिन 3-4 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। अगले 48 घंटों बाद राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण प्रदेश के 6 संभागों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 1-2 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।3 से 4 फरवरी के दौरान एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।5-6 फरवरी को फिर मौसम शुष्क होने लगेगा।

सोमवार मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 3 फरवरी को प्रदेश के पांच जिलों हनुमानगढ, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर और धौलपुर में बारिश का अलर्ट।
  • मंगलवार 4 फरवरी को 15 जिलों गंगानगर, हनुमानगढ, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, टोंक,अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर में बारिश की चेतावनी।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राजधानी जयपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री से बढ़कर 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।दिन का पारा 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।
  • प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान डूंगरपुर (AWS) में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
  • प्रदेश में सबसे कम तापमान फतेहपुर (AWS) में 05.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • प्रदेश के अधिकांश भागों में हवा की आद्रता औसत मात्रा 55 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews