Rajasthan Weather : बदला मौसम का मिजाज, नए सिस्टम का दिखेगा असर, आज 15 जिलों में बादल बारिश और आंधी का अलर्ट

आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश तथा 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। 4 से 7 मई को राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update: अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से 7 मई तक राजस्थान का मौसम बदला रहेगा। राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में ज्यादा अधिक बारिश होगी, जबकि पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना कम है लेकिन बादल-आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान  तापमान में 3-4 डिग्री गिरवाट व 2 मई से हीटवेवसे राहत मिलने के संभवाना है।

वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री जबकि पूर्वी राजस्थान में 40 से 45 डिग्री के मध्य दर्ज किए जा रहे हैं।  राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 48 घंटे मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। गुरूवार को बादल बारिश के साथ कुछ भागों में हीटवेव का असर रहेगा।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक जिले में तेज अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट ।इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट ।
  • झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर और नागौर में अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट।60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
  • बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव दर्ज ।

7 मई तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

  • 1 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तीव्र मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश, तेज झोंकेदार हवाएं 40-50 Kmph चनने की प्रबल संभावना है।
  • 2-03 मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ कंही कंही तेज अंधड़ (तेज हवाएं 50-60Kmph) व बारिश होने की प्रबल संभावना है।
  • आंधी-बारिश की गतिविधियां 04-07 मई को भी राज्य के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में झालावाड़ व भीलवाड़ा जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा ।
  • सर्वाधिक वर्षा गंगधार (झालावाड़) में 4.0 मिमी. दर्ज की गई तथा शेष राज्य में मौसम शुष्क ।
  • जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर संभाग में कहीं कहीं उष्ण लहर/गर्म रात्रि ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +4.7 डिग्री) व सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 21 से 58 प्रतिशत के मध्य दर्ज
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews