Rajasthan Weather : आज से बदलेगा 5 संभागों का मौसम, मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी आशंका, जानें IMD का नया अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10-11जनवरी को भरतपुर,  बीकानेर, जयपुर,  जोधपुर संभाग के साथ शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन ,बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनेगी।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज शुक्रवार से राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। नए सिस्टम के असर से अगले 2 दिन 5 संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि के भी आसार है। अगले 48 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री तक इजाफा होगा।

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 10-11जनवरी को भरतपुर,  बीकानेर, जयपुर,  जोधपुर संभाग के साथ शेखावटी क्षेत्र का मौसम बदला रहेगा, इस दौरान मेघगर्जन ,बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनेगी।इसके असर से आगामी 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार शनिवार को इन जिलों में बारिश 

  •  10 जनवरी रात्रि के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश तो 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • 2 दिनों में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर में घने कोहरे , मेघ गर्जना के साथ हल्की बारिश तो धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर जिले में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा पूर्वानुमान

  • 10-11 जनवरी को राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश/मावठ होने की संभावना है,
  • 12 से 13 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट ।
  • 15 से 16 जनवरी को फिर नया विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके असर से प्रदेश का पूर्वी हिस्सा सर्वाधिक प्रभावित हो सकता है।
  • 17 से 23 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews