Rajasthan Weather :नया सिस्टम बदलेगा प्रदेश का मौसम, 3 संभागों में मेघगर्जन-बारिश का अलर्ट, हीटवेव के भी आसार, जानें IMD अपडेट

13 से 15 मार्च तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहने और बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update: गुरूवार से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर संभाग के आंशिक बादल छाए रहने व उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।बाड़मेर, जालौर क्षेत्र में 11-12 मार्च को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने में कहीं कहीं हीटवेव की प्रबल संभावना है।

आज मंगलवार 11 मार्च को बाड़मेर जिले में उष्ण लहर और बुधवार को बाड़मेर और जालोर में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 मार्च से तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट हो सकती है।सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.0 डिग्री तो निम्नतम न्यूनतम तापमान पाली में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

13 से 15 मार्च के बीच बारिश के आसार

13 मार्च से तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी । राज्य में 13 से 15 मार्च को उत्तर पश्चिम व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.0 डिग्री (सामान्य से 07.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा)दर्ज किया गया है शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। निम्नतम न्यूनतम तापमान पाली में 13.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।जालोर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, जैसलमेर में 39.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री, सिरोही में 38.3 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री तथा पाली व बीकानेर में 38-38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews