Rajasthan Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 23 जिलों में बारिश-बिजली और आंधी की चेतावनी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बादल बारिश और आंधी चलने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वही रविवार सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान बढ़ने के साथ लू चल सकती है।
Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather : आज शनिवार को भी बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। सोमवार से तापमान में फिर इजाफा होगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से  आज राजस्थान  के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बादल बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 अप्रैल से अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 14-15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री दर्ज होने और लू अगला दौर शुरू होने की संभावना है

आज इन जिलों में बारिश-बिजली-आंधी का अलर्ट

  • जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर, पाली, जालौर, नागौर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ में बारिश, बिजली और धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
  • जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, प्रतापगढ़, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में 40 से 60 किमी , दौसा धौलपुर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक वर्षा बहादुरपुर अलवर में 29.0 मिलीमीटर और सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 42.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +3.7 डिग्री) दर्ज किया गया ।
  • सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 08 से 80 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी ।

12 से 16 अप्रैल तक Rajasthan Weather 

  • 12 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी बारिश होने तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग में केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन व हल्की बारिश की संभावना है।
  • 13 अप्रैल से आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
  • जैसलमेर क्षेत्र में 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
  • पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 अप्रैल से हीटवेव का नया स्पैल शुरू होने की संभावना है।
  • 15-16 अप्रैल को हीटवेव की तीव्रता व क्षेत्र में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
  • 16 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में हीटवेव व कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती जिलों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews