Rajasthan Weather :अगले 3 दिन मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि के भी आसार, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

13 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों तो14 मार्च को जैसलमेर, बीकानेर समेत 15 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
mp Weather

Rajasthan Weather Update: अगले 24 घंटे में राजस्थान के 3 संभागों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।होली पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल बारिश की स्थिति बनेगी। 13 मार्च से तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट हो सकती है।

बाड़मेर, जालौर क्षेत्र में 12 मार्च को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने में कहीं कहीं हीटवेव की प्रबल संभावना है। 13 मार्च से तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट हो सकती है। किसानों के लिए भी फसलों के लिहाज से यह बदला हुआ मौसम अहम साबित हो सकता है।

3 दिन प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

13 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।14 मार्च को जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, सीकर, जयपुर, करौली समेत 15 जिलों में बारिश की संभावना है। 15 मार्च को ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान जयपुर, माउंट आबू, बारां, धौलपुर, कोटा, पिलानी (झुंझुनू), अलवर और अजमेर में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का मिजाज

राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 41.2 डिग्री (सामान्य से 07.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा) और निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 90 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews