Rajasthan Weather : सोमवार से फिर करवट लेगा मौसम, इन संभागों में मेघगर्जन- बारिश के आसार, पढ़े विभाग का ताजा पूर्वानुमान

17 से 20 फरवरी के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
up Weather

Rajasthan Weather Update : महाशिवरात्रि से पहले एक बार फिर राजस्थान का मौसम बिगड़ने वाला है। 17 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि आज रविवार को प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 17 फरवरी की रात को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा और 18 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। नए वेदर सिस्टम के असर से 17 से 20 फरवरी के दौरान उत्तरी व पश्चिमी भागों में बादलों की आवाजाही होने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी।

बारिश का इन जिलों में दिखेगा असर

खास करके जयपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में बारिश का असर देखने को मिलेगा।कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।हल्की बारिश गेहूं और सरसों की फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
  • 20 शहरों अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, डबोक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, धौलपुर, नागौर, डूंगरपुर, बारां, जालोर, करौली, दौसा, प्रतापगढ़ और सीकर में तापमान 30 डिग्री से ऊपर।
  • सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चित्तौड़गढ़ में भी पारा 35 डिग्री सेल्सिसय से ऊपर रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews