Rajasthan Weather : बुधवार से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज! 3 संभागों में बादल-बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज हवा, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अपडेट

नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बुधवार और गुरूवार को आंधी, बादल और बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में फिर बदलाव होने वाला है। हरियाणा और उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 और 20 मार्च को प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।अगले 3 दिन रात के वक्त न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार गुरूवार को बीकानेर संभाग , भरतपुर व जयपुर संभाग में मौसम बदलेगा  और बादल बारिश की स्थिति बनेगी।।राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। राजधानी जयपुर में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

19-20 मार्च को इम जिलों में बारिश का अलर्ट

  • खास करके पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।  हनुमानगढ़ , गंगानगर ,बीकानेर, चूरू, नागौर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी और बारां में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • इसमें बुधवार को बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, दौसा और भरतपुर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली चमकने और तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

राज्य में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.5 डिग्री (सामान्य से -0.9 डिग्री सेल्सियस कम) और निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 80 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews