Rajasthan Weather : आज 14 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, छाए रहेंगे बादल, 40KM की स्पीड चलेगी हवा, अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम

Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में आज शुक्रवार से फिर मौसम में बदलाव होने वाला है।आज प्रदेश के 13 जिलों में बारिश के तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान 40KM की स्पीड से आंधी चल सकती है ।जयपुर और भरतपुर संभाग में भी मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। जयपुर और बीकाने संभाग में भी मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है।

आज 14 जिलों में बारिश-तेज हवा की चेतावनी

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से आज शुक्रवार को दोपहर के बाद जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में मौसम बदल सकता है। साथ ही अजमेर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, अलवर, बारां, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में 40KM स्पीड तक तेज हवाएं चलेंगी साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।अगले दो घंटों के दौरान गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर आंधी, 30-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने और छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। अगले 2-3 घंटों के दौरान बाकी जिलों में आंधी की कोई संभावना नहीं है।

21-22 अप्रैल को भी बारिश-आंधी के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, जोधपुर, नागौर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं पर मध्यम स्तर की हवा चलने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 19 और 21 अप्रैल तो पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बादल , बिजली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।वही 21-22 अप्रैल को भी कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews