Rajasthan Weather : नया वेदर सिस्टम एक्टिव, 2 दिन बादल-बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, IMD का अलर्ट जारी

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए रहने के साथ ही उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बुधवार से मौसम बदला बदला नजर आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर संभाग के 4 जिलों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 2 दिन बीकानेर, भरतपुर व जयपुर संभाग में बादल बारिश का दौर चलेगा।  21 मार्च से अधिकांश भागों में  4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।राजधानी जयपुर में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।

19-20 मार्च को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  • आज बुधवार 19 मार्च को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 20 मार्च को प्रदेश के 12 जिलों में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और नागौर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, अलवर, नागौर और श्रीगंगानगर में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

मंगलवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान दौसा में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 65 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी ।21 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है। तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews