Rajasthan Weather : 8 शहरों में मूसलाधार, 30 जिलों में बारिश की चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा-मेघगर्जन, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

21-22 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी होने के आसार है। 21 जुलाई को  राजसमंद, अजमेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा समेत 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून एक फिर से एक्टिव हो गया है, जिसके चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, वही पश्चिमी राजस्थान में भी आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के प्रबल संकेत है।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में मेघगर्जन व बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को 31 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है,इनमें आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और उदयपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक,  21 और 22 जुलाई को राजस्थानमें भारी बारिश की संभावना है। 21-22 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी होने के आसार है। 21 जुलाई को  राजसमंद, अजमेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा समेत 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 जुलाई को बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर पूरे प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर डिप्रेशन में परिवर्तित हो चुका है तथा वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व उड़ीसा, आंध्र प्रदेश तट के ऊपर स्थित है।  मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से दक्षिण में स्थित है,  इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews