Rajasthan Weather : 24 घंटे में बदलेगा मौसम, सक्रिय हो रहा नया सिस्टम, इन जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, कोहरे की भी चेतावनी

22-23 जनवरी को उत्तर- पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने तो बुधवार को सुबह के समय जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update : अगले 24 घंटे में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज 21 जनवरी को मौसम शुष्क और साफ रहेगा लेकिन शाम के समय पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में ठंडक बनी रहेगी। 22 जनवरी 2025 को कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। आज न्यनूतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि संभव है।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आज मंगलवार को मौसम मुख्यत शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर सीकर में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।  21 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 22-23 जनवरी को उत्तर- पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार है। 22 जनवरी के बाद जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा।

बुधवार गुरूवार को बादल बारिश और कोहरा

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 21-22 जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों मे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 22 जनवरी को अलवर, भरतपुर, दौसा, उदयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू और हनुमानगढ़ के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, बीकानेर और गंगानगर में घना कोहरा छाया रह सकता है।

Rajasthan weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews