
Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान के मौसम में उतार चढाव का दौर जारी है, प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश, ओलवृष्टि और तेज आंधी का असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। वही 23 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे।
23 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम
राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार , 2 दिन बाद 23 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे। 21-22 मार्च को भी कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। 21 और 22 मार्च को आंधी तथा बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आएगी, लेकिन 23 और 24 मार्च को फिर से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 24 मार्च तक आंधी-तूफान, बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। 23-24 मार्च को एक बार फिर से आंधी और बारिश तेज होने की आशंका है।
24 मार्च तक 5 संभागों में बारिश-ओले
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग और 24 मार्च को जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में धूलभरी आंधी चलने के साथ कई जगह बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।मंगलवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

