Rajasthan Weather :आज कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, चलेगी तेज हवाएं, मई से पहले फिर बदलेगा मौसम

आज सोमवार को राजस्थान के 10 जिलों में बारिश आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।वही 4 संभागों में भी बादल छाए रहने का अनुमान है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। लोकल चक्रवात के दबाव के चलते भरतपुर, जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम बदला रहेग।आज 22 अप्रैल को बीकानेर व जयपुर संभाग के उत्तरी-भागों में आंधी व बारिश की संभावना है, शेखावाटी सहित प्रदेशभर में तेज हवा के साथ बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 10 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में आज सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।

इन संभागों में भी बदला रहेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज 22 अप्रैल को बीकानेर व जयपुर संभाग के उत्तरी-भागों में आंधी व बारिश की संभावना है।इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है। अजमेर व बीकानेर संभाग में तापमान सामान्य से कम रहने और जयपुर, कोटा, उदयपुर तथा जोधपुर संभाग में सामान्य रहने अनुमान है। तीन चार दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • बाड़मेर में 39.1 डिग्री सेल्सियस
  • चित्तौड़गढ़ में 38.0 डिग्री सेल्सियस
  • कोटा में 37.8 डिग्री सेल्सियस
  • धौलपुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस
  • भरतपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • अलवर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
  • फतेहपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
  • जैसलमेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस
  • अजमेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर में 35.5 डिग्री सेल्सियस
  • माउंट आबू में 27.6 डिग्री सेल्सियस

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews