Rajasthan Weather : 20 जिलों आंधी-बारिश का अलर्ट, इन शहरों में हीटवेव, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

शुक्रवार को कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर के इलाकों में कहीं-कहीं पर बारिश होने के साथ पश्चिमी राजस्थान में लू का असर रहेगा।फिलहाल 26 मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
Rajasthan weather

राजस्थान में इन दिनों मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे है। एक तरफ पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है वही दूसरी तरफ पूर्वी राजस्थान में बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक,  बीकानेर, जोधपुर संभाग के क्षेत्र में आगामी तीन दिन हीटवेव व तीव्र हीटवेव का दौर जारी रहने तथा कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-48 डिग्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 23 मई से व पश्चिमी राज में 24 मई से मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph), हल्की बारिश होने की संभावना है।

आज कहां कैसा रहेगा मौसम 

आज बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव/तीव्र हीटवेव व कहीं-कहीं ऊष्णरात्री दर्ज होने की संभावना है। इसमें चुरू, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर, झुंझुनू , सलमेर, जोधपुर, सीकर, जयपुर, टोंक बीकानेर और नागौर में लू का अलर्ट ।
उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं दोपहर बाद मेघगर्जन आंधी 40-50 Kmph दर्ज होने की संभावना है।इसमें अलवर, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलपुर ,डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और झालावाड़ में बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट ।

पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव, पूर्वी में बारिश-आंधी

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं ऊष्णरात्रि का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन व तेज अंधड़ 50-60 Kmph भी दर्ज होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 23 मई से व पश्चिमी राज में 24 मई से मेघगर्जन, आंधी (50-60Kmph), हल्की बारिश होने की संभावना है।

कब आएगा राजस्थान में मानसून

इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 5 दिन पहले यानि 27 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।चुंकी आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है। संभावना है कि केरल में पहुंचने के बाद मानसून 20 जून को राजस्थान के दक्षिणी हिस्से बांसवाड़ा से प्रदेश में एंट्री कर सकता है। इस बार सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। इससे पहले साल 2023 में भी 25 जून, 2022 में 30 जून, 2021 में 18 जून, 2020 में 24 जून और 2019 में 24 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews