
Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान वासियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। अगले 48 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे फिर मौसम में बदलाव आने लगेगा और मेघगर्जन, बारिश के साथ आंधी का अगला दौर देखने को मिलेगा। हालांकि 24-25 अप्रैल को मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान रहेगा, लेकिन कहीं कहीं बादल छा सकते है और बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।
बुधवार गुरूवार को फिर बारिश का दौर
राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 25 अप्रैल को कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। गुरूवार को बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल है। बारिश के साथ तेज आंधी या ओलावृष्टि भी हो सकती है।26 अप्रैल को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, जयपुर तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में बारिश होने की संभावना है।
इन संभागों में बढ़ेगा तापमान
- राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटों में ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री से. बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर, कोटा संभाग में 25-26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री से. के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
- 25 अप्रैल के बाद तापमान में 1से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार है।पिछले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज। अधिकांश भागों में 37-41 डिग्री (सामान्य के करीब ) दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

