Rajasthan Weather : 28 जून तक वर्षा का दौर, आज 16 जिलों में झमाझम बारिश-बिजली का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, मानसून की दस्तक जल्द

आने वाले तीन-चार दिनों तक राजस्थान में बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज 24-25 जून को उदयपुर-कोटा संभाग के कुछ जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन राजस्थान वासियों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि इसके पहले प्रदेश में प्री मानसून गतिविधियों के चलते बारिश का दौर बना रहेगा। आज सोमवार को भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग में बारिश, तेज हवा और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के दक्षिणी, पूर्वी भागों कोटा उदयपुर में जोधपुर संभाग में आगामी दो-तीन दिन में मेघगर्जन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने आज सोमवार को जोधपुर संभाग समेत भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में बारिश होने की संभावना जताई है। 16 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जालौर और पाली में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगामी तीन से चार दिन तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। 28 जून से प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जानिए पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी राजस्थान के जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में प्री मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। 24-25 जून को उदयपुर-कोटा संभाग में बारिश का असर देखने को मिलेगा।
  • 25 जून से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ तेज बारिश और 26-27 जून को कुछ जगहों पर झमाझम बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
  • आगामी 3-4 दिनों में बारिश के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश में कमी के साथ साथ तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना हैउत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की अधिक संभावना है। संभावना है कि जून अंत तक मानसून प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews