Rajasthan Weather : 24 घंटे बाद बदलेगा 6 संभागों का मौसम, फिर छाएंगे बादल, बारिश-ओले गिरने का अलर्ट, जानें IMD का नया अपडेट

नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से 26 और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाएंगे। इस दौरान कहीं-कहीं गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ जगहों पर ओले गिरने के आसार हैं।आज बुधवार को 22 जिलों में कोहरा और दिन में हल्की धुंध व बादल छाने के आसार हैं।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update : अगले 24 घंटे में राजस्थान का मौसम बदलने वाला है।26-27 सितंबर को एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी में बादल छाएंगे और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

28 दिसंबर को भी कोटा व भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है । 29 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान में गिरावट आने से ठंड, कोहरे और शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा। खास करके पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। हालांकि दो दिन पहले भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ था जिसकी वजह से जयपुर सहित कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई थी और सर्द हवाएं चलने लगी थी।

2 दिन बाद बारिश-ओले गिरने का अलर्ट

  • 27 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तोड़गढ़, दौसा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, नागौर और पाली में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
  • अन्य जिलों में मेघगर्जन ओर वज्रपात का पूर्वानुमान है। हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, नागौर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

28 दिसंबर के बाद फिर साफ होगा मौसम

26-27 दिसंबर को प्रदेश में मेघगर्जन, बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है। 28 दिसंबर को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होगा तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने व तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews