Rajasthan Weather: फिर बदलेगा मौसम, शीतलहर का अलर्ट, बारिश के संकेत, जानें पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सर्द हवाओं का असर रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।वही देश के पहाड़ी इलाकों (Hilly Areas) में बर्फ़बारी के असर से राजस्थान में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने वाली ठंडी हवा उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान को नीचे ला सकती है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर जारी रहने की संभावना है। कोटा, बूंदी, बारां समेत कई शहरों में तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। हाड़ौती (कोटा, बूंदी, झालावाड़ा, बारां) अंचल के अलावा हिल स्टेशन माउंट आबू में भी आज पारा 2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।हालांकि  पाली, जोधपुर और टोंक में भी पिछले दो दिन से तापमान स्थिर बना हुआ है।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक राजस्थान में 30 नवंबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट होगी। दिसंबर महीने की शुरुआत में लोकल चक्रवात एक्टिव होने से बारिश होने की संभावना बन रही है। इस बार सर्दी भी फरवरी महीने तक बने रहने की संभावना है। दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह तक कोहरा छाने की शुरुआत हो सकती है। जो जनवरी तक सुबह शाम देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews