Rajasthan Weather : नए सिस्टम का दिखेगा असर, आज कई जिलों में बादल बारिश और आंधी का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, जानें IMD अपडेट

राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व बारिश की संभावना है।
mp Weather

Rajasthan Weather Update: आज शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है जिसके प्रभाव से 3 संभागों में बादल छाने के साथ बारिश और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज अंधड़ यानी 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।30 अप्रैल तक राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव चलने के आसार है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व हल्की बारिश, तेज हवाएं/अंधड़ 30-40 Kmph होने की संभावना है।शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान 44.5 डिसे पिलानी व बाड़मेर में 44.4 डिसे व गंगानगर में 44.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।बीकानेर संभाग में लू चली।

आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, नागौर, चूरू, सीकर, अजमेर में तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मई में कैसा रहेगा Rajasthan Weather

मई के प्रथम सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा तापमान में कमी होने से हीट वेव्स से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews