Rajasthan Weather : आज 15 जिलों तेज बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन- आंधी के भी आसार, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

28 से 30 मई के दौरान जयपुर, भरतपुर, शेखावटी और अजमेर संभाग में कहीं कहीं मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।
Rajasthan Weather,

30 मई तक राजस्थान के मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की है। आज बुधवार को 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

आज बुधवार को आज राज्य के ऊपर एक पूर्वी हवाओं में ट्रफ बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन अंधड़ (हवा की गति 50-60 Kmph) के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार को 15 जिलों में अलर्ट

बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर और जालौर में मेघगर्जन, बिजली गरजने चमकने ,तेज रफ्तार से आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

29-30 मई को कैसा रहेगा मौसम

  • उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश आगामी 2-3 दिन होने की प्रबल संभावना है।
  • बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी (50-60 Kmph) के साथ बारिश का दौर 29-30 मई को भी जारी रहने की संभावना है।
  • 1 दो जून के आसपास बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होगी, हालांकि उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में भी कहीं-कहीं मेघ गर्जन का दौर जारी रहेगा।
  • दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में अधिकतम तापमान आगामी 2-3 दिन 45-46 डिग्री तथा शेष अधिकांश भागों में 42-44 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमसभरी गर्मी दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा ।
  • सर्वाधिक वर्षा अकलेरा (झालावाड़) में 15 मिमी. दर्ज की गई ।
  • राज्य में कहीं कहीं उष्ण लहर/ उष्ण रात्रि दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.0 डिग्रीअधिक) दर्ज ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 38 से 76 प्रतिशत के मध्य दर्ज ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews