Rajasthan Weather : आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, चलेगी धूलभरी आंधी, मई से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग ने चार मई को पूर्वी राजस्थान के जयपुर व उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर तथा जोधपुर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है,इससे तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी।आज सोमवार को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा, आईए जानते है....
Rajasthan weather

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आ गया है। कहीं तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है तो कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। फिलहाल अगले पांच दिनों तक बारिश होने के आसार कम है, इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। हालांकि कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का दौर चलता रहेगा। इसके बाद मई में नए सिस्टम के सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान, आज सोमवार को भी बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश व शेष भागों में 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।आगामी 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। 29-30 अप्रैल को बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाएं 25-30 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना है।

मई में एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में बारिश के आसार

राजस्थाव मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आगामी 4-5 दिन हीट वेव की संभावना नहीं है लेकिन एक और कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 4 मई को पश्चिमी-उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। चार मई को पूर्वी राजस्थान के जयपुर व उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर तथा जोधपुर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश लूणकरणसर, बीकानेर में 4 mm दर्ज हुई है। राज्य के कोटा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य के करीब तथा शेष सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है | राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews