
Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में 31 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है।खास करके बांसवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर को छोड़कर शेष सभी जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 29 दिसंबर से अगले 3-4 दिन राज्य के कुछ भागों में शीत दिन के साथ घने से अति घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 31 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
रविवार सोमवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- आज अलवर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, नागौर और पाली में हल्के से मध्यम कोहरा ।
- प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, अजमेर, भरतपुर और बूंदी में अति घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
- उदयपुर, कोटा, टोंक, झुंझुनू और सीकर में कोल्ड डे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
- सोमवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर, नागौर, अलवर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में कोल्ड डे का अलर्ट ।
- सोमावार को जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, झालावाड़, बारां, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, सिरोही, प्रतापगढ़, अजमेर आदि जिलों में कोहरे का अलर्ट ।
Rajasthan Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

