Rajasthan Weather : कई जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, छाए रहेंगे बादल, 40KM प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी हवा! नए सिस्टम का दिखेगा असर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शेखावाटी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज रफ्तार से हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।इनमें बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ, जोधपुर और गंगानगर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के भी आसार है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान के मौसम से आज शुक्रवार से बदलाव देखने को मिलने वाला है। 3-4 मई के बीच सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने के साथ आंधी बारिश की संभावना जताई गई है।4 मई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग तो 5 मई को जयपुर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।वही आने वाले दिनों में तापमान 45 पार पहुंच सकता है। 9-10 मई के बाद धूप तीखी होगी और हीटवेव के साथ पारा भी चढ़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से इन जिलों में बारिश के आसार

  • राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 3-4 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसका असर शुक्रवार से उत्तर पश्चिम के जिलों में देखने को मिलेगा। शनिवार को झुंझुनूं, सीकर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, गंगानगर, जोधपुर और नागौर जिलों में बारिश के आसार है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
  • 4-5 मई के बीच जयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में हल्की वर्षा की संभावना है। बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, फलौदी के कुछ इलाकों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूलभरी आंधी चल सकती है।

3 दिन बाद फिर बढ़ेगा पारा, लू चलने के भी आसार

राज्य में आगामी 3 दिनों में तापमान में 2-4डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है।राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 6-7 मई को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने तथा 7 मई से जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हीटवेव/लू चलने की संभावना है। 10 मई के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और गर्मी का असर तेज होने लगेगा।।पिछले 24 घंटों में बीकानेर संभाग में तापमान में 2-3 डिसे की वृद्धि दर्ज हुई है।  सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.0 डिग्री रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews