Rajasthan Weather: मौसम में बदलाव, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, जनवरी से फिर बदलेगा वेदर, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

राजस्थान के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है।अगले 3-4 दिन राज्य के कुछ भागों में शीत दिन के साथ घने से अति घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।इस दौरान शीतलहर भी चलेगी।
mp Weather

Rajasthan Weather Update : बादल बारिश का दौर थमते ही राजस्थान का मौसम एकदम से बदल गया है। अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट के साथ मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।आज 30 दिसंबर को 12 जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, कई शहरों में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

आज सोमवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुझुनू, करौली, सीकर, टॉक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्री गंगानगर शीत लहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे और कोल्ड-वेव चलने से सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी के साथ गलन बढ़ गई है।राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम (रात का तापमान) तापमान सिरोही में 5.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) फलोदी में 25.8 डिग्री दर्ज किया गया।

नए साल में कैसे रहेगा मौसम

  • राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिन राज्य के कुछ भागों में घने से अति घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है, कहीं-कहीं पर शीत दिन तथा शीत लहर या अति शीत लहर की स्थिति बन सकती है।  न्यनूतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट की सम्भावना है।
  • 1 जनवरी तक जारी रहेगी शीत लहर : मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार राजस्थान में साल 2025 की पहली तारीख तक शीत लहर का असर बना रहेगा। अलवर , भरतपुर , दौसा, धौलपुर , जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी।

Rajasthan Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews