Rajasthan Weather : नए वेदर सिस्टम से बदलेगा मौसम, फिर बादल बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें IMD अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फरवरी के पहले सप्ताह में उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
rajasthan weather

Rajasthan Weather Update : फरवरी के पहले हफ्ते में नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से प्रदेश में फिर बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है।उत्तरी हवाओं के कारण अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।

आज 31 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है।वही अन्य भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.4 डिसे तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान करौली में 5.6 डिसे दर्ज किया गया। राज्य अधिकांश भागों में हवा में आद्रता की औसत मात्रा 50 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है।

फरवरी में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना

राजस्थान में 2 से 4 फरवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके असर से उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतर जिलों में बारिश होने के साथ सर्द हवाएं भी चलेंगी। फरवरी के दूसरे सप्ताह में सर्दी से हल्की राहत मिलने का अनुमान है।आने वाले हफ्ते में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews