Rajasthan Weather : आज 29 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी, सोमवार से दिखेगा मौसम में बदलाव

दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में रविवार से कमी होने की संभावना है।खास करके जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।
rajasthan weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। आज रविवार को भी 29 जिलों में मेघगर्जन, बिजली और भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 137% ज्यादा बारिश हो चुकी है।पिछले 24 घंटो में राज्य के सवाई माधोपुर, उदयपुर, श्रीगंगानगर, चुरू व सिरोही जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी व भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश चोथका बरवाडा, सवाई माधोपुर में 214 मिमी. दर्ज हुई है।

रविवार को इन जिलों में बादल बिजली और बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30- 40Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर वारां,
    कोटा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा अजमेर, भीलवाड़ा अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षाकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ ह्वा (20-30 kmph) की संभावना है।

आज से मौसम में आएगा बदलाव

भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में आगामी 1-2 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने तथा दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में रविवार से कमी होने की संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की बारिश आगामी 1-2 दिन होने की संभावना है। हालांकि, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में रविवार से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews