Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, घने कोहरे-शीतलहर का अलर्ट, 10 जनवरी के बाद बादल बारिश के आसार

प्रदेश में अगले 48 घंटों में 2 से 4 डिग्री तक पारा और नीचे जा सकता है। वहीं 10 और 11 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में मावठ बारिश की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
Weather Update

Rajasthan Weather Update: राजस्थन में तीन चार दिनों तक ठंड, कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के बाद अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के बीच बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

आज मंगलवार को जयपुर समेत प्रदेश के 20 शहरों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रह सकता है। इधर, बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के 21 जिलों के स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के छात्रों की छुट्टियां 2 से 5 दिन बढा दी गई है।

आज इन जिलों में कोहरा-कोल्ड डे और शीतलहर

  • हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पालो, जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर और जालौर में मध्यम से घना कोहरा।
  • भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ और गंगानगर में कोल्ड डे।
  • अलवर, भरतपुर, अजमेर, दौसा, जयपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में शीत लहर।

इन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई

  • अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बहरोड़ कोटपूतली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, खैरथल तिजारा, झुंझुनूं, झालावाड़, चूरू जिलों में 11 तक तो कोटा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, बारां और चित्तौड़गढ़ में 9 जनवरी तक।
  • जयपुर, करौली, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन ब्यावर और टोंक में 8 जनवरी तक
  • डीडवाना-कुचामन में पांचवीं तक के बच्चों का अवकाश 8 जनवरी तक।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews