Rajasthan Weather: 7 संभागों में बदला रहेगा मौसम, 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की आशंका, IMD ताजा अपडेट

आज गणेश चतुर्थी के मौके पर उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश तो जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते राजस्थान में एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। खास करके पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2 दिन मानसून सक्रिय से अच्छी बारिश होगी। आज 28 में से 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है, इनमें 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में मानसून विशेष रूप से सक्रिय रहेगा। हालांकि 10 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश से राहत मिल सकती है।आज अजमेर में भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बता दे कि अब तक प्रदेश में 615MM बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 56% अधिक है। एक भी ऐसा जिला नहीं जहां पर सामान्य से कम बारिश हुई है। जबकि ज्यादातर स्थानों पर सामान्य से अधिक या अत्यधिक बारिश हुई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • 7 सितंबर को उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम और कहीं-कहीं भारी के साथ अति भारी बारिश होने की संभावना ।
  • जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में  मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना ।
  • 28 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर और पाली में तेज बारिश का अलर्ट।
  • 5 जिलों बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी ।

9 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 7 सितंबर को मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। 8 और 9 सितंबर को भी उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों भी भारी बारिश होने की संभावना है। 9 सितंबर के बाद भारी बारिश की गतिविधियां थमेगा लेकिन अगले हफ्ते से फिर मानसून सक्रिय होने से सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह तक बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, परिसंचरण तंत्र आज उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. यह सतह से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। कम दबाव का क्षेत्र बांगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। खास करके उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर के कुछ भागों में 8 और 9 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews