Rajasthan Weather : 14 जून तक वर्षा, आज 11 जिलों में बारिश-आंधी-ओले का अलर्ट, सोमवार से प्री मानसून एक्टिविटि, 1 हफ्ते बाद मानसून की दस्तक, IMD पूर्वानुमान

11 जून से 14 जून तक भरतपुर, कोटा , उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अगले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। सोमवार को प्री-मानसून की बारिश शुरू होने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के 6 जिलों में 12 जून तक आंधी-बारिश का मौसम रहेगा।आज रविवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 5 दिन अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार , 9 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होगी।।रविवार को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर, हनुमानगढ, जैसलमेर और गंगानगर में आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

14 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

  • आज  9 जून को जयपुर, अजमेर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है। 10 जून को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने तथा शेष भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 11 जून से 14 जून तक भरतपुर, कोटा , उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्री-मानसून के चलते दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के 6 जिलों (उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़​​​​​​) में अगले तीन दिन तक लगातार आंधी-बारिश का मौसम रहेगा।इधर, 20 से 25 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews