Rajasthan Weather : आज 12 जिलों में बारिश-मेघगर्जन का येलो अलर्ट, चलेगी तेज हवा, 10 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, वर्षा के भी आसार

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर और टोंक सहित कई जिलों कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई और दिनभर ठंडी हवाएं चलीं। अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। आज शनिवार को भी एक दर्जन जिलों में बादल छाने के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

10 के बाद फिर बारिश के आसार

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री नीचे रहने के आसार हैं। शनिवार को राज्य के जोधपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग में अधिकमत तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तो उदयपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे 33 से 35 डिग्री रहने की संभावना है।
  • आगामी पांच दिन तक प्रदेश में हीट वेव चलने के भी आसार कम है। 7 मार्च से 9 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 10 मार्च से एक बार नए सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत है जिसके चलते 10 और 11 मार्च को अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के अलावा जोधपुर संभाग में बारिश की संभावनाएं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews