Rajasthan Weather : ओलावृष्टि के बाद बदला प्रदेश का मौसम, इन जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

रविवार को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से गर्मी का अहसास होगा, लेकिन सोमवार से कई जिलों में मेघगर्जन और हल्की बारिश के आसार है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान के मौसम में सोमवार से बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।हालांकि अगले 48 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।7 मार्च से तापमान में फिर इजाफा होगा।

मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन, हल्की बारिश तथा अधिकांश भागों में आगामी 1 सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होगी। 4-5 मार्च को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

सीएम ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

राजस्थान में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की और फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत ब्योरा मांगा। साथ ही राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि प्रभावित जिलों में तत्काल सर्वे कराकर फसल नुकसान का आंकलन किया जाए। उन्होंने सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनू और खैरथल-तिजारा के कलेक्टरों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य के जयपुर एवं भरतपुर संभागों में कही कही हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई तथा शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तोडगढ में 34.7 डिग्री सेल्सियस ।
  • निम्नतम न्यूनतम तापमान लूणकरणसर (AWS) में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 41 से 100 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
  • भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, दौसा, करौली, झुंझुनु, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, अलवर सहित कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews