Rajasthan Weather: बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 17 जिलों में बारिश-वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
weather update

Rajasthan Weather Alert: मानसून की विदाई के बाद अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते राजस्थान में एकदम से मौसम बदल गया है। रविवार को कई जिलों में बादल छाए रहे और बारिश हुई।आज सोमवार भी प्रदेश के 17 जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वही मंगलवार 15 अक्टूबर को भी प्रदेश के 9 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के इलाकों में मौसम बदला रहेगा। जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां 15 अक्टूबर को भी जारी रहेगी, लेकिन इस दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में मौसम के शुष्क रहने आसार हैं।

सोमवार मंगलवार को इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिले में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को भी बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews