
Rajasthan Weather Update: अगले 48 घंटों के बाद राजस्थन के मौसम में फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार को सक्रिय होने वाले नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के बीच 5 संभागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।बारिश असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी।फिलहाल 2 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
बुधवार गुरूवार को जयपुर, भरतपुर संभाग में भी अगले 48 घंटों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। अलवर, भरतपुर, दौसा हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर नागौर में शीतलहर और नागौर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, भरतपुर अलवर में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया है।
10 से 12 जनवरी के बीच 5 संभागों में बारिश का अलर्ट
- राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 9 जनवरी गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।कृषि विभाग ने भी पाला पड़ने की चेतावनी के साथ एडवायजरी भी जारी की है।
- शुक्रवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 10 से 12 जनवरी के बीच बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं बारिश के आसार है।12 और 13 जनवरी को फिर से प्रदेश का मौसम शुष्क रह सकता है।
Weather Report

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

