Rajasthan Weather: 10 जनवरी से बदलेगा मौसम, 4 संभागोें में मेघगर्जन बारिश के आसार, आज 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का अपडेट

10 से 12 जनवरी के बीच मौसम विभाग प्रदेश के बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है, आज सोमवार को भी कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update: तीन चार दिन तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्यिसस तक गिरावट होने व उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। इधर, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10-12 जनवरी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होने के आसार है।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  6-7 जनवरी को प्रदेशभर में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को जयपुर सहित प्रदेश के 20 शहरों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है ।इस दौरन कहीं कहीं अति घना कोहरा छाने का भी अनुमान है।राजधानी जयपुर में 10 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 11 जनवरी को बादल बारिश की स्थिति बन सकती है।

आज इन शहरों में कोहरे का अलर्ट

  • अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर अति घना कोहरा ।
  • सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और नागौर शहर में घना कोहरा।

10-12 जनवरी के बीच मेघगर्जन बारिश के आसार

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो 10 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ शहरों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसका असर 12 जनवरी तक रहने की संभावना है।
  • मकर संक्रांति से पहले प्रदेश में 10 से 12 जनवरी के बीच जयपुर, भरतपुर , बीकानेर, अजमेर में मौसम बदलेगा।  बारिश के बाद प्रदेश में फिर शीतलहर का दौर शुरू होगा और दिन- रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।
  • मावठ से रबी की फसलों को लाभ मिलेगा। खास करके गेहूं, जौ, चना, सरसों, तारामीरा आदि फसल को ज्यादा फायदा पहुंचेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews