Rajasthan Weather : 2 दिन बाद फिर करवट लेगा मौसम, बादल-आंधी और बूंदाबांदी के आसार, आज 19 जिलों में लू का अलर्ट

9 अप्रैल तक प्रदेश में लू का असर बरकरार रहेगा। 10 व 11 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के असर से बूंदाबांदी और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है।।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : आज से तीन दिन प्रदेश में लू का असर तेज रहेगा और रातें भी गर्म रहेंगी। आज 19 जिलों में हीटवेव का रेड ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों के आग्रह किया कि वे भीषण लू के दौरान घरों से बाहर ना निकलें।

मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव व उष्णरात्रि का सर्वाधिक असर 7 से 9 अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर कोटा संभाग में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की प्रबल संभावना है। 10-11 अप्रैल से  नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में मेघगर्जन, आंधी, हल्की बारिश होने से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

आज 19 जिलों में लू का अलर्ट

  • बाड़मेर में भीषण लू का रेड अलर्ट
  • चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर में लू का ऑरेंज अलर्ट ।
  • अजमेर, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, नागौर, पाली, गंगानगर, जालौर और चूरू में भी  हीट वेव का अलर्ट ।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • वर्तमान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। शेष अधिकांश भागों में 42 से 44 डिग्री (सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर )है।
  • सोमवार को अति ऊष्ण लहर/ ऊष्ण लहर / गर्म रात्रि दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर मे 45.6 डिग्री सेल्सियस औसत से 6.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया ।
  • सर्वाधिक निन्म्तम तापमान बाड़मेर मे 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 11 से 50 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews