Rajasthan Weather : आज भी 6 संभागों का बदला रहेगा मौसम, तेज बारिश-बिजली-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

आज 7 मई को राजस्थान के 22 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
mp Weather Update

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर, जालोर ,उदयपुर, पाली और जोधपुर में मौसम बदला रहेगा।आज 7 मई को राजस्थान के 22 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी भागों में 10-11 मई तक मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 50किमी प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलने की संभावना है।12-13 मई से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश

  • बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर में बारिश, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, नागौर, चूरू, जालोर और पाली में बारिश तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • आज पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में एमपी के पश्चिमी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है।
  • इसके प्रभाव से आज उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी (50-60 Kmph) बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश तो जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश व मेघगर्जन होने की संभावना है।
  • दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी भागों में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी (40-50Kmph) का दौर जारी रहने की संभावना है।
  • आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथातापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।राज्य में आगामी 5-6 दिन हीटवेव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक वर्षा सागवाड़ा (डूंगरपुर) में 121 मिमी. दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर व बाड़मेर में 36.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.9 व 5.2 डिग्री कम) दर्ज किया गया ।
  • सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दौसा में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 50 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews