Rajasthan Weather : अगले 48 घंटों में बदलेगा वेदर, फिर बादल-बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

अप्रैल के पहले हफ्ते में उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आगामी 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। अप्रैल में एक बार और बादल बारिश की स्थित बनने वाली है। राज्य के दक्षिण पूर्वी भागों में 31 मार्च से 3 अप्रैल तक बादल छाने और 2-3 अप्रैल को 2 संभागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज शनिवार को तापमान में गिरावट रहेगी और रविवार तक ठंड का असर रहने की संभावना है। 2-3 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। आगामी 48 घंटो के दौरान उत्तर राजस्थान में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30kmph चल सकती है।

अप्रैल में बादल बारिश के आसार

राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 31 मार्च से 3 अप्रैल को बादल छाए रहने व उदयपुर-कोटा संभाग में 2-3 अप्रैल को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 घंटो में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने के तत्पश्चात 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 3 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में तापमान 40 डिग्री व 5-6 अप्रैल को 42 डिग्री से ऊपर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।4 से 10 अप्रैल तक  अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य में मौसम शुष्क रहा ।राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान धोलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान ने 3 से 7 डिग्री, न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री गिरावट दर्ज हुई है। अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
  • राज्य में न्यूनतम निन्म्तम तापमान फ़तेहपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 07 से 88 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews