Rajasthan Weather : फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, 6 संभागों में बादल बारिश की चेतावनी, आज भी कई जिलों में बूंदाबांदी

फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
weather update

Rajasthan Weather Update : फरवरी में एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 दिन बाद फिर बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है। इससे पहले 29 से 31 जनवरी के दौरान कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी को जयपुर, दौसा, अजमेर, भरतपुर, टोंक, पाली, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां और कोटा जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने की चेतावनी है।उत्तरी हवाओं के कारण अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

फरवरी में फिर बादल बारिश के आसार

राजस्थान में 2 से 4 फरवरी के दौरान एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके असर से उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आने वाले हफ्ते में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से चलने वाली उत्तरी हवाओं से प्रदेश में शीतलहर चल सकती है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews