Rajasthan Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा वेदर, आज 18 जिलों में बारिश-मेघगर्जन-आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथातापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।फिलहाल प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।
mp Weather

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में 2-3 दिन और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज शुक्रवार को 18 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50किमी प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलने की संभावना है।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी पूर्वी व पश्चिमी भागों में 10-12 मई तक मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। 13-14 मई से आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।फिलहाल इस हफ्ते लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में येलो अलर्ट

शुक्रवार को अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, पाली, सिरोही, जालोर, जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में मेघगर्जन के साथ बारिश आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा और कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, टोंक में भारी वर्षा दर्ज की गई।सर्वाधिक वर्षा टोंक में 83 मिमी. दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.6 डिग्री कम) दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान धौलपुर में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 95 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews