Rajasthan Weather : अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, बादल-बारिश के आसार, आज 20 जिलों में कोहरे का अलर्ट

2-3 दिन जयपुर समेत कोटा, भरतपुर और बीकानेर के संभाग में घना कोहरा छाया रहेगा, बर्फीली हवाएं चलेंगी और दिन में सर्दी बढ़ेगी।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज शुक्रवार सुबह से ही बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में घने कोहरे व कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा की संभावना है।अगले हफ्ते एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 3-4 दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में अगले 2-3 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।दो दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 3.7° सेल्सियस से 12.9° सेल्सियस के बीच रह सकता है। आने वाले दिनों में कोहरे और ठंड के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

अजमेर, अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं ,सीकर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, जयपुर, झालावाड़, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर , नागौर में घना कोहरे शीत लहर का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी 22 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

अगले हफ्ते फिर बादल-बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले हफ्तेे से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तो पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  21-22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।खास करके दौसा, सिरोही, अजमेर और टोंक जिलों में बारिश की संभावना है।जनवरी में होने वाली इस बारिश से सरसों, चना ,गेहूं ,जौ आदि फसलों को लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews